फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut weather: बारिश से कुछ राहत..., शहर से देहात तक बरसे बादल, लेकिन उमस बरकरार

Mon, 07 Jul 2025 10:17 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आज का मौसम: मेरठ में रविवार दोपहर हुई हल्की बारिश से गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश ने बूंदाबांदी हुई। रविवार दोपहर मेरठ सहित आसपास के देहात क्षेत्रों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत पहुंचाई। आसमान पर दोपहर से ही घने बादल छाए रहे, जिससे शहर में दिन में ही अंधेरा छा गया और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

विज्ञापन


कई दिनों से लोग तेज गर्मी और चिपचिपी उमस से परेशान थे और मानसून की दस्तक का इंतजार कर रहे थे। हालांकि रविवार की बारिश से राहत तो मिली लेकिन उमस पूरी तरह से खत्म नहीं हुई।

यह भी पढ़ें:UP: सरधना में मुहर्रम के ताजिये के जिम्मेदार को एलानिया गोली मारी, ताजिया जुलूस रोका; पुलिस पर भड़के लोग 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि 6.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हवा की गति धीमी रहने के कारण उमस का असर बरकरार रहा।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार जल्द ही अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से अधिक राहत मिल सकेगी।

वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की बात करें तो रविवार को मेरठ शहर का एक्यूआई स्तर 63 दर्ज हुआ, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। अन्य इलाकों में गंगानगर 65, जयभीम नगर 61, पल्लवपुरम 63, दिल्ली रोड 72 और बेगमपुल 68 का एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें