प्रदूषण का जहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर की आबो हवा खराब हो रही है। पिछले 15 दिन से बढ़ते प्रदूषण ने शहर वासियों को परेशान कर रखा है। सुबह 11 बजे मेरठ में सर्वाधिक एयर क्वालिटी इंडेक्स 397 दर्ज किया गया, जो बहुत ही खराब श्रेणी में आता है।
एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समय प्रदूषण हाई लेवल पर पहुंच गया है, जिस कारण दोपहर तक स्मॉग छाया रहता है। धूप निकलने के बाद भी धुंध का असर कम नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं।
सोमवार को भी सुबह के समय दूर-दूर तक स्मॉग का असर दिखाई दिया। सुबह 11 मेरठ में सर्वाधिक एयर क्वालिटी इंडेक्स लाल श्रेणी में पल्लवपुरम में 397 दर्ज किया गया, जो कि बहुत ही खराब है।
इस बढ़ते प्रदूषण से आमजन परेशान हो रहा है। वहीं अभी फिलहाल कोई राहत नहीं मिल रही है। उधर, रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने के साथ सर्दी का असर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में हवा की रफ्तार में तीन से चार किलोमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी हुई है।
सुबह 11 बजे यह रहा प्रदूषण का हाल
बागपत 359
बुलंदशहर 261
दिल्ली 309
गाजियाबाद 320
ग्रेटर नोएडा 285
हापुड़ 310