फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: गर्मी का सितम जारी, पर राहत के आसार, अगले 24 घंटे में बदल सकता है मौसम

Mon, 30 Mar 2026 12:36 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

धूप और गर्म हवा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं रात के तापमान में भी इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन
दिन में निकली धूप से परेशान युवती। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी का असर सोमवार की सुबह से ही तेज हो गया है। धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई है, जिसमें बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

 

सुबह करीब 8 बजे के बाद ही सूर्य की तेज किरणों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन के तापमान में वृद्धि के साथ-साथ रात के तापमान में भी हल्की बढ़त देखी गई है। गर्मी के बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
 

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव और बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके कारण मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है। इस विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों में आसमान में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस संभावित बारिश से तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

विशेषज्ञों की राय
सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिश्चियन प्रौद्योगिकीय विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि आगामी दो दिनों में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें