जनपद सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। घना कोहरा छाए रहने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। दृश्यता बेहद कम होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्रिसमस पर ठंड ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।