जनपद सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। घना कोहरा छाए रहने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। दृश्यता बेहद कम होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्रिसमस पर ठंड ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
सुबह और देर रात ठिठुरन भरी ठंड से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार सुबह छाए घने कोहरे के कारण दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और व्यापारियों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
बृहस्पतिवार को सुबह के समय कोहरा इतना ज्यादा था कि 11 बजे तक भी धूप के दर्शन नहीं हुए। कोहरा और सर्दी के चलते लोग परेशान दिखाई दिए। बढ़ती ठंड में क्रिसमस पर पिछले करीब 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है की मौसम के तेवर अभी ऐसे ही बने रहेंगे। ठंड आने वाले दिनों में और भी तेज होगी और नए साल पर ठंड का आगाज अच्छा रहेगा।
ये भी देखें...
Meerut: आसपा नेता बदर अली के साथ कार में आ रहा ड्रग तस्कर का बेटा और उसका साथी गिरफ्तार, 530 ग्राम चरस बरामद
पिछले 15 साल में क्रिसमस पर तापमान
वर्ष अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
2025- 19.4
2023- 23.5
2022- 21.2
2021- 24.4
2020- 23.1
2019- 26.7.
2018- 22.2
2017- 20.6
2016- 21.8
2015- 22.6
2014- 23.1
2013- 21.7
2012- 24.6
2011- 21.4
2010- 23.8