फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: दिन निकलते ही 400 के पास पहुंच गया एयर क्वालिटी इंडेक्स, सांस लेना दूभर, अब गिरेगा पारा

Sun, 09 Nov 2025 12:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ समेत पूरा एनसीआर इस समय प्रदूषण की चपेट में है। सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं आंखों में जलन हो रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण आने वाले चार दिनों में मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। 
विज्ञापन
मवाना रोड पर पर रविवार को सुबह के समय छाया स्मॉग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को छुट्टी के दिन मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पास पहुंच गया। सुबह के समय स्मॉग इतना ज्यादा था कि एक्यूआई बढ़ता चला गया। एनसीआर में हालात खराब बने हुए हैं। फिलहाल मेरठ की हवा सांस लेने लायक नहीं है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है। सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन हो रही है। रविवार की सुबह स्मॉग के कारण शहरवासी हलकान दिखाई दिए। शहर में अलग-अलग क्षेत्र में प्रदूषण का लेवल बढ़ा नजर आया। एनसीआर क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स लाल श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। 
 

वहीं अन्य दिनों की अपेक्षा मौसम में ठंड का असर बढ़ा दिखाई दिया। तापमान में कमी होने के चलते लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। रात का पारा भी गिर रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में सर्दी में आने वाले तीन-चार दिन में और इजाफा होगा। 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट होने की संभावना बनी हुई है।
 

यह रहा प्रदूषण का हाल 
बागपत 331 
दिल्ली 391 
गाजियाबाद 384 
ग्रेटर नोएडा 360 
हापुड़ 365 
मुजफ्फरनगर 358 
विज्ञापन

मेरठ का हाल
गंगानगर 354 
जयभीम नगर 384 
पल्लवपुरम 395 
बेगमपुल 380 
दिल्ली रोड 388
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें