फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: खतरनाक स्तर पर मेरठ की हवा, AQI 300 के पार, ये इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित

Mon, 10 Nov 2025 10:51 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ की हवा लगातार खतरनाक हो चुकी है। सोमवार सुबह शहर का AQI 303 दर्ज किया गया, जबकि पल्लवपुरम का AQI 325 रहा। प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण सुबह और रात में स्मॉग की चादर छाई हुई है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है।

विज्ञापन
मेरठ में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर की हवा पिछले एक सप्ताह से लगातार खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। सोमवार को भी मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह के समय 303 रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक प्रदूषण पल्लवपुरम क्षेत्र में दर्ज हुआ, जहां AQI 325 तक पहुंच गया। सुबह और देर रात के समय स्मॉग की मोटी परत शहर पर दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन
प्रदूषण के बढ़ते स्तर का असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। कई इलाकों में सुबह टहलने वालों ने आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी की शिकायत की है। डॉक्टरों ने वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और अस्थमा मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: UP: उम्मीद का हर दरवाजा बंद मिला तो आग में कूदा उज्ज्वल, क्लास रूम में खुद को जलाने वाले छात्र की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने से स्मॉग और गाढ़ा
मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में लगातार गिरावट और हवा की कम रफ्तार प्रदूषण को और बढ़ा रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी, जिससे स्मॉग की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

यह रहा प्रदूषण का हाल
बागपत- 396
दिल्ली-344 
गाजियाबाद- 301
ग्रेटर नोएडा- 316 
हापुड़- 322 
मेरठ- 330 
गंगानगर- 263 
जयभीम नगर- 322 
पल्लवपुरम- 325 
बेगमपुल- 318 
दिल्ली रोड- 315 
शास्त्री नगर- 300 
हापुड़ चौराहा-311
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें