फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather: रात में बारिश, सुबह से उमस ने बढ़ाई बेचैनी, पढ़ें-19 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Wed, 16 Jul 2025 11:52 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश और उमस का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के महीने में मौसम की करवट जारी है। सोमवार की रात हुई बारिश के बाद मंगलवार की सुबह एक बार फिर तेज धूप और उमस ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश और गर्मी का यह सिलसिला ऐसे ही बना रहेगा।

विज्ञापन

 
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही के अनुसार 19 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से लेकर भारी वर्षा हो सकती है। खासकर सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर जैसे तराई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं। 

यह भी पढें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जुलाई में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश की संभावना जताई जा रही है, जो पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक है। मौसम की ये चाल रात में बारिश और दिन में उमस के रूप में देखने को मिल रही है।

बारिश का यह दौर किसानों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है। धान की बुवाई में जुटे किसानों को भरपूर नमी मिलने से राहत मिली है। वहीं, बारिश के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी फिलहाल बेहतर बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें