फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पूर्व पति ने घर में घुसकर महिला को दिखाया तमंचा, जान से मारने की धमकी दी

Wed, 16 Jul 2025 02:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर निवासी महिला के साथ पहले पति ने घर में घुसकर तंमचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी है। महिला के दूसरे के पति ने आरोपी खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर निवासी महिला के साथ पहले पति ने घर में घुसकर तंमचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी है। महिला के दूसरे के पति ने आरोपी खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव नारंगपुर निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी का पहला विवाह गाजियाबाद के मुरादनगर के गांव रावली मिलक निवासी प्रिंस शर्मा के साथ हुआ था, लेकिन शादी के एक महीने बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया था। इसका गाजियाबाद न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इस बीच युवती का विवाह उसके साथ हो गया। शादी के बाद से ही दोनों साथ रह रहे हैं।
आरोप है कि रविवार को महिला का पहला पति प्रिंस शर्मा अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज की। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर महिला को जान से मारने की धमकी दी। लोगों को आते देखकर वे भाग गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें