खरीफ फसलों के लिए बारिश लाभदायक
किसानों ने बारिश को धान और मक्का समेत खरीफ फसलों के लिए लाभदायक बताया। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे फसलों की सिंचाई की जरूरत कम होगी। किसानों के अनुसार, इस समय हुई बारिश से फसलों को फायदा मिलेगा और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम हो सकता है।
अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर बारिश के आसार
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बताया है। उन्होंने अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने से तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।