पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिन तक अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। इस कारण से कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन पूर्वी ठंडी हवा रहेगी। कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है, उसके बाद तापमान बढ़ेगा। हल्की बूंदाबांदी के बीच प्रदूषण में भी गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ की हवा साफ-सुथरी श्रेणी में चल रही है।
आगामी दो दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिन तक अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा, जिस कारण से कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 मई को आपके शहर में क्या हुआ
चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 137 दर्ज किया गया है।
शहर में गंगानगर 129, जयभीमनगर 160, पल्लवपुरम 122, बेगमपुल 130, दिल्ली रोड 142 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो दिन बाद से दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ेगा और हवा की रफ्तार कम रहेगी।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
सूर्योदय 05:35
सूर्यास्त 06:57 pm
हवा की गति -18.5 प्रतिघंटा
आर्द्रता -38%
बारिश की संभावना -3%
चंद्रोदय -12:36 बजे
चंद्रास्त - 2 बजकर 06 मिनट