हल्की बूंदाबांदी के चलते प्रदूषण का स्तर भी मेरठ समेत आसपास के जिलों में कम ही चल रहा है। इस समय शहर की हवा साफ है और ग्रीन श्रेणी में दर्ज की जा रही है। बुधवार को भी सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। कभी आसमान पर धूप तो कभी हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि आगामी चार-पांच दिन तक चक्रवर्ती परिसंचरण के चलते पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ज्यादा होने से मौसम में बदलाव दिखाई देगा और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।