फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather: सुबह से चिलचिलाती धूप.., मौसम ने फिर बदली करवट! अगले दो दिन आंधी-बूंदाबांदी के आसार

Mon, 02 Jun 2025 11:28 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में मौसम फिर बदलने लगा है। तेज धूप के बाद अगले दो दिन आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। देखें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा माैसम का हाल।

विज्ञापन
मेरठ में माैसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के ज्यादातर जिलों में सोमवार सुबह से आसमान साफ और धूप तेज रही, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


धूप ने बढ़ाई तपिश, उमस ने बढ़ाई परेशानी
सुबह से निकलती चिलचिलाती धूप ने तापमान में तेजी ला दी है। दिन का पारा 36 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है, जबकि आद्रता भी बढ़ रही है, जिससे उमस भरी गर्मी का असर अधिक महसूस हो रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: ट्रैक पर 20 फीट लंबा पाइप... मोटे से छोटे पत्थर तक, सिर्फ एक घंटे में ट्रेन पलटाने की साजिश; बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मंगलवार और बुधवार को हल्की आंधी चल सकती है, साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। यह स्थिति अगले दो से तीन दिन तक बनी रह सकती है। 

अगले दो दिन कैसा रहेगा माैसम का असर?
-दिन में पसीना छुड़ाने वाली गर्मी
-रात में अचानक आंधी या हल्की बारिश
-सांस के मरीजों और बुजुर्गों को परेशानी का खतरा
-फसलों और बागवानी पर असर की आशंका 

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 36.3°C
सूर्योदय  05:21 am
सूर्यास्त 07:14 pm
हवा की गति -13 प्रतिघंटा
आर्द्रता -35%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -11:24 am 
चंद्रास्त - 12 बजकर 36 मिनट 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें