तापमान में 1 से 2 डिग्री का उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन राहत के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, मौसम में अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही हाल बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: Meerut: आज सेंट्रल मार्केट बंद, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, RTI कार्यकर्ता पर ब्लैकमेलिंग व उत्पीड़न का आरोप
उन्होंने बताया कि गर्मी से राहत केवल हल्की बूंदाबांदी से ही मिल सकती है, लेकिन उसके बावजूद तापमान बढ़ने की संभावना बनी रहेगी। साथ ही दिन में उमस और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहेंगी।
लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और भरपूर पानी पीते रहें, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।