फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आज सेंट्रल मार्केट बंद, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, RTI कार्यकर्ता पर ब्लैकमेलिंग व उत्पीड़न का आरोप

Tue, 20 May 2025 11:08 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ सेंट्रल मार्केट में प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट, जागृति विहार के बाजार आज को बंद रहेंगे। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद व्यापारियों ने बंद के लिए समर्थन जुटाया और जनसंपर्क किया। व्यापारियों का कहना है कि आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना के व्यापारियों काे ब्लैकमेल व उत्पीड़न करने के विरोध में वह सभी व्यापारिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया है। व्यापारियों ने जागृति विहार, शास्त्रीनगर के दुकानदारों से भी अपील की। इसके बाद सभी व्यापारी मंगलवार सुबह 10:30 बजे सेंट्रल मार्केट पहुंचे और हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 20 मई को आपके शहर में क्या हुआ
 

व्यापारी नेता किशोर वाधवा ने कहा कि उन्होंने संघ संयुक्त व्यापार, मेरठ बार एसोसिएशन, जिला बार एसोसिएशन मेरठ के समस्त जनप्रतिनिधि, सफाई कर्मचारी यूनियन, आइएमए, किसान मोर्चा के समस्त संगठन, छात्र संघ संगठन, मेरठ बुलियन एसोसिएशन व अन्य संगठन से भी साथ में खड़े रहने की अपील की थी। कई व्यापारिक संगठनों ने बंद के समर्थन में व्यापारियों को पत्र भी सौंपा।

यह भी पढ़ें:  Meerut Crime News: सीसीएसयू की परीक्षा में पकड़े गए 18 नकलची, नए कानून के 14 केस में न्यायालय ने सुनाई सजा
विज्ञापन

मेरठ सेंट्रल मार्केट में प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
52 दुकानदारों पर एफआईआर के लिए स्पीड पोस्ट से भेजा पत्र
सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल मार्केट के 661/6 काॅम्प्लेक्स मामले में ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं। व्यापारियों की सुप्रीम कोर्ट में दाखिल सभी याचिकाएं भी रद्द की जा चुकी हैं। अवैध कॉम्पलेक्स के 21 और 31 अन्य दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवास विकास ने सोमवार को स्पीड पोस्ट से पुलिस को पत्र दिया है। 

शास्त्रीनगर के व्यापारियों के साथ संयुक्त व्यापार संघ : संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता का कहना है कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों द्वारा बाजार बंदी के आह्वान पर संयुक्त व्यापार संघ उनके साथ हैं। 

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के सुख दुख में संगठन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। व्यापारियों के द्वारा बैठक भी बुलाई गई है। इस बैठक में संपूर्ण संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दुकान टूटने पर व्यापारी रोजगार विहीन हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें