चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी कमी दिखी है।
मेरठ का एक्यूआई 123 दर्ज किया गया। जबकि, शहर में गंगानगर 135, जयभीमनगर 121, पल्लवपुरम 125, दिल्ली रोड 140, बेगमपुल 145 दर्ज किया गया है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी दो दिन तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार बने हुए है।
एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस कारण से 18 और 19 अप्रैल को वेस्ट यूपी में तेज गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अभी दो तीन दिन गर्मी का असर ऐसे ही बना रहेगा।
अधिकतम तापमान- 37.0
न्यूनतम तापमान- 20.8
सूर्यास्त आज- 06.46
सूर्याेदय कल- 05.51
प्रमुख शहरों में एक्यूआई
बागपत- 190
गाजियाबाद- 200
मेरठ- 123
मुजफ्फरनगर- 187
शामली- 170