मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, जिससे कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल सकती है।
डॉ. शमीम ने बताया कि जुलाई के शुरुआती दिनों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है, और आने वाले सप्ताह में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।
हालांकि, जब तक लगातार बारिश नहीं होती, उमस और गर्मी से पूरी राहत नहीं मिल पाएगी। मौसम के इस मिजाज से लोग हलकान हैं, लेकिन सावन में इंद्रदेवता की कृपा की उम्मीद अब भी बनी हुई है।