फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather News: झूम कर बरसे बदरा, तीन घंटे हुई झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

Fri, 02 May 2025 11:26 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित  हुआ। जगह-जगह हुआ जल भराव नजर आया, वहीं हाईवे पर लाईटें जलानी पड़ीं। सुबह के समय से ही अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। मेरठ में आज सुबह सवेरे तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश का दौर करीब तीन घंटे तक लगातार चलता रहा। बारिश के चलते हाईवे से लेकर शहर तक जगह-जगह जल भराव हो गया| तेज हवा के साथ बदरा झमाझम बरसाते रहे। सुबह के समय अंधेरा छा गया और हाईवे पर भी लाइट जलाकर वाहन स्वामियों को चलना पड़ा। वहीं मेरठ के अलावा आसपास के जिलों में भी जमकर बारिश हुई है। 

विज्ञापन

गेहूं की फसल खेत में भीगी - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी में मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बारिश और तेज आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया था। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे तेज आंधी और बारिश के साथ मौसम बदल गया। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। हवा के झोंके के साथ मौसम में नमी बढ़ गई और गर्मी का असर खत्म हो गया। करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश से मौसम ने फिर से एक बार करवट बदल ली।

गेहूं की फसल खेत में भीगी - फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते जहां जनजीवन प्रभावित हो गया वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते तेज आंधी और बारिश से मौसम बदला है और तापमान में भी गिरावट आई है।

विज्ञापन

गेहूं की फसल खेत में भीगी - फोटो : अमर उजाला
यह बारिश प्रदूषण को भी साफ करेगी और तापमान को भी कम कर देगी जिस कारण से लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। साथ ही फसलों के लिए भी यह बारिश अच्छी होगी। अगर पछेते गेहूं की फसल खेत में खड़ी होगी तो वहां पर थोड़ा नुकसान होने के आसार हैं। अभी शनिवार तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें