फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Update: शीतलहर का कहर जारी, धूप से मामूली राहत, ठंड से अभी नहीं मिलेगी निजात

Sat, 10 Jan 2026 10:29 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर जारी है। सुबह-शाम कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
मेरठ में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला, जबकि ठंडी हवाओं के चलते लोगों को दिनभर सर्दी का एहसास होता रहा।

विज्ञापन


दिन में मामूली बढ़ोतरी, रातें अब भी सर्द
दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे धूप निकलने पर कुछ देर के लिए राहत मिली, लेकिन रात का तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है।

पहाड़ों की बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर असर
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई दे रहा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट बनी हुई है।

Trending Videos
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक की चेतावनी
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के चलते पश्चिमी यूपी में शीतलहर का प्रकोप अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है।

प्रदूषण भी बना चिंता का विषय
कोहरे और शांत हवाओं के कारण प्रदूषक कण वातावरण में ठहर जा रहे हैं। इससे वायु गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में बनी हुई है। खासकर सुबह के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को अत्यधिक ठंड और कोहरे को देखते हुए सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दी है। आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें