फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मौसम का बदला मिजाज: कभी बादल तो कभी धूप; सुबह और रात को हल्की ठंडक, बारिश के बाद प्रदूषण से भी राहत

Tue, 15 Sep 2026 11:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में मंगलवार को आसमान पर बादलों की आवाजाही के साथ धूप निकलती रही। दिन में गर्मी और उमस का असर रहा, जबकि सुबह और रात को हल्की ठंडक महसूस हुई। बारिश के बाद प्रदूषण से भी राहत मिली है।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को आसमान पर कभी हल्के बादल छाए तो कभी तेज धूप निकल आई। धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी महसूस हुई और गर्मी-उमस का असर रहा, जबकि सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत नरम बना रहा।

विज्ञापन


दिन में गर्मी, रात को हल्की ठंडक
मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। दिन में धूप निकलने के साथ तापमान बढ़ रहा है, वहीं सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। इस दौरान बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकलने का सिलसिला जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में प्रॉपर्टी महंगी: ई-नीलामी में गंगानगर के आवासीय भूखंडों की सर्किल रेट से चार गुना पहुंची बोली
विज्ञापन


बारिश के बाद प्रदूषण से मिली राहत
हाल में हुई बारिश का असर शहर की हवा पर भी दिखाई दे रहा है। बारिश के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण नीचे बैठ गए हैं। इससे हवा अपेक्षाकृत साफ हुई है और शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया जा रहा है। मौसम में बदलाव जारी रहने पर प्रदूषण के स्तर में और राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के आसार
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दिन में धूप तेज होने पर गर्मी का अहसास बढ़ेगा, जबकि रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रह सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें