फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन मिलने में भी पिछड़ रहा मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिटी स्टेशन से प्रयागराज एवं लखनऊ को जाने वाली ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया जा रहा है। मेरठ से प्रयागराज एवं लखनऊ जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है। वहीं, सिटी स्टेशन को भी इससे काफी आय होती है। इसके बावजूद रेलवे की ओर से मेरठ से अभी एक भी ट्रेन को चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। इस बार की सूची में भी मेरठ पिछड़ गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने पिछली सूची में मेरठ को स्थान न मिलने के बाद दिल्ली डिविजन के डीआरएम सुखमल चंद जैन से सवाल किया था। उन्होंने मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद ही ट्रेन चलाए जाने का जवाब दिया था। वहीं, उन्होंने इस संबंध में नौचंदी, संगम के लिए बात करने का भी आश्वासन दिया था। इसके बाद भी अभी तक कोई फैसला रेलवे की तरफ से नहीं लिया गया है। नौचंदी, संगम और राज्यरानी एक्सप्रेस के चल जाने के बाद मेरठ समेत आसपास के लोगों को काफी राहत मिलेगी। जो लोग अभी बस से 600 किमी का सफर करने के लिए मजबूर हैं। उन्हें सबसे अधिक राहत मिलेगी।
नौचंदी है महत्वपूर्ण ट्रेन
सहारनपुर से आने वाली नौचंदी इस रूट की महत्वपूर्ण ट्रेन है। इससे काफी संख्या में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी समेत अन्य लोग सफर करते हैं। ये ट्रेन हाईकोर्ट जाने वाले लोगों के लिए सबसे सुविधाजनक है। इसके बाद भी इस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे ने विचार नहीं किया। वहीं, मेरठ से सुबह लखनऊ के लिए जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस भी इस रूट की खास ट्रेन है। इसके बारे में भी रेलवे ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें