फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ का इनामी सरफराज नोएडा में गिरफ्तार

Sun, 19 Mar 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के इनामी बदमाश सरफराज निवासी नूर गार्डन ब्रह्मपुरी को बिसरख कोतवाली पुलिस नेे गिरफ्तार किया है। उसने दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान में डकैती सहित कई वारदातों को अंजाम दिया है। डेढ़ साल पहले जयपुर में एक करोड़ की डकैती के बाद राजस्थान पुलिस नेे आरोपी पर इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

नोएडा बिसरख कोतवाली प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि मूलरूप से मोदीनगर निवासी साजिद नोएडा के सेक्टर-58 में कबाड़ (स्क्रैप) का काम करता था। साजिद का शव बुधवार को जारचा क्षेत्र के गांव चौना से बरामद किया गया था। साजिद का गैंग के सदस्यों से लूट के माल के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इसमें गैंग के सदस्यों ने साजिद की हत्या कर दी थी और सरफराज मौके से भाग गया था। पुलिस नेे बुलंदशहर के फैसलाबाद निवासी कलीम पुत्र हाजी इस्लाम को गिरफ्तार किया था।
कलीम की निशानदेही पर पुलिस नेे मेरठ के नूर गार्डन निवासी सरफराज को गिरफ्तार किया है। सरफराज दिल्ली, मेरठ, नैनीताल से जेल जा चुका है। सरफराज ने गैंग के साथ चौकीदार को बंधक बनाकर जयपुर में तीन दुकानों से एक करोड़ का सामान लूटा था। राजस्थान पुलिस ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद सरफराज दिल्ली पहुंच गया। सरफराज ने दिल्ली और मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में भी लूट-डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। सरफराज के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें