मेरठ में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 20 दिसंबर को हुए उपद्रव में एसआईटी की जांच कछुआ गति से चल रही है। शनिवार को एसआईटी प्रभारी एसपी क्राइम रामअर्ज ने सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और लिसाड़ीगेट, देहलीगेट और नौचंदी थाना प्रभारी के साथ बैठक की। इस दौरान एसपी क्राइम ने विवेचकों को कड़ी फटकार लगाई।
एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि उपद्रव से संबंधित 54 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनमें अभी तक 9 एमएम की एक पिस्टल, .32 बोर की एक पिस्टल, 315 बोर के चार तमंचे, 12 बोर के दो तमंचे बरामद किए हैं।