खुद को घिरा हुआ पाकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने भी फायरिंग की। इस शुभम उर्फ जोजो के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। मौका पाकर बदमाश दीपक भागने में सफल रहा। पुलिस ने शुभम के पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ का कहना है कि शुभम पर पल्लवपुरम व कंकरखेड़ा थाने में विभिन्न मामलों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके साथी दीपक की तलाश कर रही है।