फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री बोले- आतंकियों से जुड़ी हुई है जमीयत उलमा-ए-हिंद

Sat, 29 Dec 2018 07:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री विकास त्यागी
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा दहशतगर्दी के इल्जाम में पकड़े गए मुस्लिम नौजवानों को कानूनी मदद मुहैया कराने की घोषणा पर विश्व हिंदू परिषद (धर्म प्रसार) के प्रांत मंत्री विकास त्यागी ने कहा कि संदिग्ध आतंकियों की पैरवी करने का मतलब है कि जमीयत भी कहीं न कहीं आतंकवाद से जुड़ी हुई है।

विज्ञापन


सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिए और देश के अंदर ऐसी संस्था पर बैन लगाना चाहिए। इतना ही नहीं विकास त्यागी ने दारुल उलूम समेत अन्य इदारों को आतंकवाद के अड्डे बताते हुए इन्हें आतंकियों की शरणस्थली बताया।
 
शनिवार को विकास त्यागी ने कहा कि जिन लोगों को एटीएस ने आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किया है इनकी पैरवी के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद अपने वकील ही नहीं खड़े कर रही बल्कि जमीयत की गतिविधियां भी संदिग्ध हैं और यह भी कहीं न कहीं आतंकवादियों से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोगों का देवबंद के मदरसों से कनेक्शन मिलने से साफ हो जाता है कि दारुल उलूम हो या कोई और मदरसे यह आतंकवाद के अड्डे हैं और यहां आतंकियों को पनाह दी जाती है। इसलिए जमीयत इनकी पैरवी कर रही है। 

त्यागी ने कहा कि इस देश के अंदर जो लोग आतंकवादियों की पैरवी कर रहे हैं सरकार को चाहिए कि वह उनकी जांच कराए और उन्हें भी जेल भेजने का काम करे। साथ ही देश के अंदर ऐसी संस्था पर बैन लगाना चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें