उन्होंने कहा कि कोई भी निर्दोष व्यक्ति जेल नहीं जाएगा। आप लोग जो भी बात उच्च स्तर पर पहुंचाना चाहते हैं उसको लिखित में दें। अफवाहों पर ध्यान न दें। डीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। जिले की कानून व्यवस्था बनाना हमारा कार्य है। यहां अमन, चैन और शांति कायम रहे, इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि एसपी क्राइम के नेतृत्व में 14 लोगों की टीम गठित की गई है। जो मुकदमों की विवेचना करेगी। किसी का भी नाम एसपी क्राइम की लिखित अनुमति के बाद ही मुकदमे में बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निर्दोष को छेडे़ंगे नहीं तथा दोषियों को छोडे़ंगे नहीं। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों की मौत हुई है, उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने शहर काजी से कहा कि वह पांच सदस्यीय टीम बनाएं ताकि उनसे भी साझा किया जाये।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिवारों को दें
शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने कहा कि सभी आमजन शहर में अमन, चैन कायम करने में सहयोग करें। जिन व्यक्तियों की मृत्यु गत शुक्रवार की घटना में हुई है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके परिवार वालों को दी जाए।
नायब शहर काजी जैनुस राशिद्दीन ने कहा कि मेरठ की फिजा को किसी भी सूरत में खराब नहीं होने दिया जाएगा। समाचार पत्र से जुडे़ लोग भी रिपोर्टिंग व प्रकाशन में संयम बरतें। कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि जुमे का दिन मुबारक दिन होता है। ऐसे में सभी अमन, चैन कायम रखें।
ये लोग रहे मौजूद
एडीएम प्रशासन राम चन्द्र, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, सीओ दिनेश शुक्ला, पंकज जैन, सूर्यदेव त्यागी, कॉमरेड शरीफ अहमद, अबरारूद्दीन, अबाद मंसूरी, शाहिद अब्बासी, अधिवक्ता एजाज अहमद आदि।