फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या: बागपत में दिन निकलते ही भाई ने भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, इतना सा था विवाद

Thu, 26 Dec 2019 02:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
baghpat news, up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार सुबह एक भाई ने अपने ही भाई की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बड़ौत क्षेत्र के ग्राम ढिकोनी निवासी विजय पुत्र स्वर्गीय ब्रहम्पाल ने एक वर्ष पूर्व दूसरी जाति की युवती शिवानी से प्रेम विवाह किया था। जिसका परिवार वाले विरोध जताते थे।  विजय का भाई विशाल और उसकी पत्नी भी अक्सर उसके प्रेव विवाह करने को लेकर विरोध जताते थे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह विशाल की पत्नी की देवर विजय के साथ कुछ कहासुनी हो गई इसके बाद छोटा भाई मरने मारने पर आमादा हो गया। इसी बीच बड़े भाई विशाल की भी विजय से कहासुनी हो गई। जिसके बाद विजय कमरे में गया और तमंचा निकालकर लाया। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। 

गोली लगते ही विशाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी भाई को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें