फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जिन्हें खरीदने को दिन-रात बहाया पसीना, देखते ही देखते राख हो गईं महंगी बाइक और गाड़ियां

Wed, 25 Dec 2019 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
Meerut Violence - फोटो : अमर उजाला
कितनी मिन्नतों के बाद आशीष के पापा उसे एक बाइक दिलाने को राजी हुए थे। ....कितनी मेहनत के बाद चौधरी साहब ने गाड़ी खरीदी थी और सरदार जी की पुरानी स्कूटी उनकी लाडली थी जिसके सहारे वे शहर के दूसरे कोने पर बसे अपने दोस्त इमरान का हाल-चाल ले आते थे, लेकिन शुक्रवार का वो मनहूस दिन आया और कड़ी मेहनत, खून-पसीने की कमाई से खरीदे गए ये वाहन बवाल की आग में जलकर राख हो गए। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे हिंसा के दौरान देखते ही देखते जला दिए गए कितने ही वाहन :-
विज्ञापन

2 of 8
burning car - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए बवाल के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को फूंक दिया। इनमें वे गाड़ियां भी शामिल थीं जो लोगों के घरों के बाहर खड़ी हुईं थीं। इनका कोई दोष नहीं था लेकिन बवालियों ने नागरिकता कानून के विरोध में इन वाहनों पर जमकर गुस्सा निकाला।
विज्ञापन

3 of 8
Meerut Violence, bike - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में कई ऐसे लोग भी बवाल की चपेट में आ गए जिनका प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं था। यहां मदीना चौक पर भी ऐसा ही हुआ। बाइक सवार एक व्यक्ति अपनी बाइक खड़ी करके खुद को बचाने की कोशिश करने लगा कि इसी बीच बवालियों ने उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया।

4 of 8
Meerut Violence, bike - फोटो : अमर उजाला
जिले में शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने जुमे की नमाज अदा कर एक तरफ शहर में अमन और चैन की दुआ मांगी थी लेकिन दूसरी ओर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के नाम पर जमा हुई लोगों की भीड़ देखते ही देखते उग्र हो गई और चंद ही मिनटों में शहर भर की शांति भंग कर डाली।
विज्ञापन

5 of 8
Meerut Violence, bike - फोटो : अमर उजाला
जिस धर्मस्थल में अल्लाह की इबादत में हाथ उठाकर सांप्रदायिक सौहार्द, खैरियत और सलामती की दुआ की जाती है, उसी धर्मस्थल के सामने प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर दनादन पत्थर बरसाए। बवालियों को इतने पर सुकून नहीं आया तो यहां सड़क पर खड़े वाहनों को सरेआम फूंक दिया गया।
विज्ञापन

6 of 8
Meerut Violence, car - फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे शाम हुई मुजफ्फरनगर और बिजनौर के बाद मेरठ में प्रदर्शनकारी उग्र हो गए यहां पुलिस चौकी को पेट्रोल बम फेंककर आग के हवाले कर दिया गया। चौकी के बाहर खड़ी पुलिसकर्मियों की बाइकें भी फूंक दी गईं।
विज्ञापन

7 of 8
बवालियों ने वाहनों में आग लगाई - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के वाहनों को जमकर निशाना बनाया। एक तरफ जहां पुलिस पर पत्थर फेंके जा रहे थे, वहीं दूसरी ओर पुलिस की कई गाड़ियां तोड़ दी गई। कई बाइकें उनकी आंखों के सामने ही फूंक दी गईं।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पुलिसकर्मियों ने बवालियों को हर तरह से समझाने की कोशिश की लेकिन हर किसी के सिर पर विरोध की आग इस कदर सवार थी कि घरों के बाहर खड़े वाहनों को उसका शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें