फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर बवाल: गोली लगने से युवक की मौत, बहन बोली- घर का लाडला था सुमित

Mon, 03 Dec 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
inspector subodh
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आयोजित तीन दिवसीय इज्तमा के लिए मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग वहां पहुंचे। वहीं सोमवार को गोकशी के शक में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान एक इंस्पेक्टर और एक अन्य युवक की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतक युवक की बहन ने बताया कि सुमित घर का लाडला था।
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ न्यूज
बता दें कि गुस्साए लोगों ने चिंगरावटी चौराहे पर हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी। इस दौरान उपद्रवियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की।
विज्ञापन

3 of 5
बुलंदशहर में झड़प, मृतक इंस्पेक्टर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वहीं मृतक की बहन ने बताया कि सोमवार को सुमित का एक दोस्त शादी का कार्ड देने आया। जिसके बाद वह अपने दोस्त को बाइक से छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान शहर में बवाल हो गया। पीड़िता ने बताया कि उसके सीने में गोली लगी थी जिससे उसकी मौत हो गई।

4 of 5
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
सुमित की बहन ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसकी घर में चार बहनें और एक भाई हैं। जबकि पिता किसान है। बवाल में मारा गया युवक बुलंदशहर में चिंगरावटी का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बुलंदशहर बवाल - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने बताया कि सुमित घर में सबसे छोटा और लाडला था। बताया कि सुमित पढ़ाई में होनहार था और पिता के साथ खेत में भी काम कराता था। उन्होंने यह भी बताया कि वह नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें