फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना विधानसभा से विनीत भराला बने बसपा प्रत्याशी, सम्मेलन में भीड़ जुटाकर साधा सपा-भाजपा पर निशाना

Wed, 19 Aug 2026 07:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हाईवे पर वलीदपुर में बसपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मेरठ-मुरादाबाद मंडल प्रभारी विक्रम सिंह जाटव ने चौधरी विनीत भराला को सरधना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। विनीत भराला ने कहा कि सरधना में इस बार बदलाव होगा। 
विज्ञापन
बसपा का सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। बुधवार को वलीदपुर गांव में मामा यादव ढाबे के पास हाईवे पर बसपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन कर ताकत का प्रदर्शन किया। सम्मेलन में बसपा के मेरठ-मुरादाबाद मंडल प्रभारी विक्रम सिंह जाटव ने चौधरी विनीत भराला को सरधना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन

 

वलीदपुर सम्मेलन में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बसपा नेता विनीत भराला ने सम्मेलन का आयोजन अपने पिता स्वर्गीय सत्य प्रकाश भराला की 18वीं पुण्यतिथि पर किया। मुख्य अतिथि मेरठ मुरादाबाद मंडल प्रभारी विक्रम सिंह जाटव ने बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और स्वर्गीय सत्य प्रकाश भराला को श्रद्धांजलि दी। 

विक्रम सिंह जाटव ने कहा कि बसपा लंबे समय से वंचित शोषित और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक भागीदारी दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर अपराध बेरोजगारी और महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर निशाना साधा। शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के मुद्दे उठाए। बसपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के चुनाव की तैयारियों में जुटने और बसपा प्रमुख मायावती को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।
 

दलित, मुस्लिम और पिछड़े समाज को साथ लाने की कोशिश
सम्मेलन में बसपा नेताओं ने सामाजिक समीकरण साधने पर भी जोर दिया। इमरान याकूब ने कहा कि मुस्लिम, दलित, पिछड़े और अन्य बहुजन समाज के लोग एकजुट होकर बसपा के पक्ष में मतदान करें तो प्रदेश में मायावती की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने विनीत भराला को सरधना से विजयी बनाने की अपील की।
 

प्रत्याशी बनने के बाद ये बोले विनीत
प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद विनीत भराला ने कहा कि सम्मेलन को रोकने के लिए विरोधियों ने काफी प्रयास किए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थल पर रातोंरात नलकूप चलाकर पानी भर दिया। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। 
उन्होंने सरधना विधायक अतुल प्रधान पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लोगों को बसपा के कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए फोन किए जा रहे थे। उन्होंने विधायक पर जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पीडीए को भी निशाने पर लिया।
विनीत भराला ने कहा कि सरधना की जनता बदलाव चाहती है और वर्ष 2027 का चुनाव क्षेत्र की राजनीति में बदलाव का आधार बनेगा। कहा कि पिछले 14 साल से सरधना में जिस तरह की राजनीति हो रही है उससे जनता ऊब चुकी है। हिंदू मुस्लिम और जातिवाद की राजनीति हो रही है। इस बार सरधना विधानसभा में बसपा का परचम लहराएगा।
 
विज्ञापन

भीड़ से हाईवे पर बनी जाम की स्थिति
कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण रुड़की रोड और हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बनी रही। कार्यकर्ताओं ने सरधना एकता जिंदाबाद और चौधरी चरण सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। सम्मेलन में बसपा मंडल प्रभारी मेघानंद जाटव, सतपाल पेपला, जाफर मलिक, गायिका निशा बौद्ध समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी देखें...
UP: वंदे मातरम के विरोध पर कलराज मिश्र का बड़ा बयान, बोले- विरोध करने वालों को संसद से इस्तीफा देना चाहिए
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें