फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विजिलेंस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, सरकारी वाहन जलाने का किया प्रयास

Fri, 11 Aug 2023 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में विद्युत की चोरी पकड़ने गई विद्युत विजिलेंस टीम हापुड़ को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। आरोप है कि टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और सरकारी जीप को भी जलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में विद्युत की चोरी पकड़ने गई विद्युत विजिलेंस टीम हापुड़ को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी जीप को जलाने का प्रयास किया और उनकी डायरी तथा मोबाइल आदि भी छीन लिए पुलिस के पहुंचने पर बंधन मुक्त हुए।

विज्ञापन


विद्युत विजिलेंस प्रभारी हापुड़ सफीक अहमद ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अजराड़ा में जो विद्युत जाती है वह गौरा बिजली घर से जाती है जोकि हापुड़ में पड़ता है जबकि अजराड़ा गांव जनपद मेरठ में पड़ता है।

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर विजिलेंस की टीम सुबह अजराडा में पहुंची तथा मुखबिर द्वारा बताए गए करीब 9 मकानों पर छापा मारा जिस में देखा गया कि विद्युत का उपभोग हो रहा है लेकिन उनके पास विद्युत उपभोग के कोई भी कागजात नहीं थे। वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगे कि गरीब आदमियों को बक्श दिया जाए।

वार्ता चल रही थी कि उसी दौरान ग्राम प्रधान अपने 30-40 आदमियों को लेकर मौके पर पहुंचा और विद्युत विजिलेंस का विरोध करने लगा। तीन मोबाइल, डायरी जिसमें नाम पति अंकित थे छीन लिए और बंधक बना लिए।

सरकारी जी में भी आग लगाने का प्रयास किया गया लेकिन100 डायल 112 व थाना पुलिस के आ जाने पर उन्हें बंधक मुक्त कराया गया। थाना आकर सफीक अहमद प्रभारी विजिलेंस हापुर ने मुडाली थाने पर 25 नामजद ओर 30-40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें