फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ की बेटी ने रचा इतिहास, नए रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक, जानें- सफलता का राज

Tue, 15 Nov 2022 08:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ खेल समाचार : मेरठ की बेटी विधि चौधरी ने इतिहास रच दिया है। विधि ने नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता है और वे अंडर-18 वर्ग में 16.56 मीटर थ्रो करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन
मेरठ की विधि चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अभ्यास करने वाली मेरठ की बेटी विधि चौधरी ने सफलता की नई ऊंचाई को छू लिया है। गुवाहाटी में आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में मंगलवार को विधि ने गोला फेंक स्पर्धा में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा कर मेरठ जिले का मान बढ़ाया है। 

विज्ञापन


उन्होंने छह साल पहले 2016 में कोयमबुटुर में हुए राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान की कचनार चौधरी द्वारा बनाए 15.99 मीटर रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। रोहटा रोड निवासी विधि चौधरी ने 16.56 मीटर में गोला फेंक कर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। साथ अंडर-18 वर्ग में 16 मीटर थ्रो करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गईं हैं। 

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म: अमानगढ़ में जंगल सफारी शुरू, अब पर्यटक देख सकेंगे खूबसूरत नजारा, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि विधि अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर छह पदक झटक चुकी हैं, जिनमें चार स्वर्ण व दो रजत पदक शामिल हैं। स्टेडियम में लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने सफलता हासिल की है। उन्होंने सफलता का श्रेय कोच रॉबिन सिंह व परिवार के लोगों को दिया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: रफ्तार पकड़ रहा रैपिड रेल का 82 किलोमीटर लंबा ट्रैक, मोदीनगर से संजय वन तक 450 पिलर तैयार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें