फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पीड़ित परिवार ने SSP से लगाई कार्रवाई की गुहार, वोट न देने पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया था हमला

Thu, 25 May 2023 06:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पीड़ित परिवार ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि वोट न देने पर हारे हुए प्रत्याशी के परिजनों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया था।
विज्ञापन
हमले की सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित परिवार गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


ये था मामला
खरखौदा में सभासद के चुनाव परिणाम आने के बाद हारे हुए प्रत्याशी ने वोट न देने का आरोप लगाकर उमेश पुत्र मामचंद के मकान में घुसकर दंपती से मारपीट व छेड़छाड़ की थी। इस मामले में पीड़ित परिवार ने खरखौदा थाना में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 

उमेश के अनुसार नगर पंचायत चुनाव के दौरान जब परिणाम आया तो सभासद पद के एक प्रत्याशी पक्ष के लोगों नरेंद्र, विनोद, धन्नू, संजय पुत्र गंगा शरण, विक्रांत, कुणाल पुत्र नरेंद्र, किरण पत्री नरेंद्र ने 14 मई की रात को करीब आठ बजे मकान में घुसकर लाठी-डंडों व सरियों से हमला किया था, जिसमें उमेश व उसकी पत्नी घायल हो गए थे। आरोपियों ने परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संघर्ष की कहानी: 1977 में बने अभिनेता, फिर बिजनेस में जमाया कदम, अब 57 की उम्र में पर्दे पर नजर आएंगे बृज सिंह

विज्ञापन

वहीं कुछ लोगों ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ का भी प्रयास किया। आरोपी पक्ष की महिला ने उसकी पत्नी को बाल पकड़कर नीचे घसीट दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई थी। इस मामले में पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी थी। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सीएम योगी के पहुंचने से पहले अलर्ट मोड पर अधिकारी, पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें

बताया गया कि आरोपी पक्ष 300 रुपये की नकदी भी लूट कर ले गए थे। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें आरोपी पक्ष से जान का खतरा बना हुआ है। आरोप है कि पीड़ित ने कई बार थाने के चक्कर काटे लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई से हाथ खींचते रही। वहीं, बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें