फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पुलिस पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ मुकदमा, गनर भी छिना

Tue, 12 May 2020 02:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
चेकिंग करती मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुखिया गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज होने के मामले में पुलिस पर अभद्र टिप्पणी करना भाजपा नेता अजय भराला को भारी पड़ गया। अजय भराला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के अलावा अजय भराला का गनर भी छीन लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के पिता मुखिया गुर्जर ने रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन किया था। मुखिया गुर्जर ने पुलिस को अनपढ़ और खुद को प्रथम नागरिक बताया था। जिसके बाद मुखिया गुर्जर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इस मामले में सोशल मीडिया पर भाजपा नेता अजय भराला ने पुलिस के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की थी। जिस पर कई लोगों ने कमेंट भी किए। यह मामला सोमवार को पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। जिसके बाद भाजपा नेता अजय भराला और अनिल चौधरी के खिलाफ इंचौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। एसएसपी के निर्देश पर भाजपा नेता अजय भराला का गनर भी वापस ले लिया गया। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का उल्लंघन, पंचायत बैठाने के मामले में भाजपा नेता समेत 69 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि अजय भराला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की जांच साइबर सेल से कराई जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ टिप्पणी करने वालों की भी जांच कर रही है। इस मामले में जो भी पुलिस के खिलाफ टिप्पणी करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें