फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस का इंतजार कर रहा था मजदूर, खींच ले गई मौत, जाना चाहता था अपने घर

Tue, 12 May 2020 01:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मजदूर बेसहारा हो गए। घर पहुंचने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है, फिर भी संसाधन नहीं मिल रहे। सरकार द्वारा प्रवासियों के लिए बसों का संचालन हुआ, जो तीन दिन में ही धड़ाम हो गया। सोमवार को अंबेडकर नगर का रहने वाला मजदूर बस की इंतजार में मेरठ में कंकरखेड़ा बाईपास पर बैठा था। बस नहीं आई, लेकिन उसको मौत खींच कर ले गई। 

विज्ञापन


अंबेडकर नगर निवासी सुनील कुमार (33) नेहरू नगर नौचंदी में रहता था। मजदूर था और हरीश ठेकेदार के साथ काम करता था। लॉकडाउन के चलते वह अंबेडकर नगर भी नहीं पहुंच पाया। यहां खाने के भी लाले पड़ रहे थे। वह अपने घर जाने का लगातार प्रयास कर रहा था। पुलिस प्रशासन को नाम भी लिखवा दिया। लेकिन प्रवासियों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई बसों का संचालन भी रुक गया। 

यह भी पढ़ें: 300 किमी. पैदल चलकर घर पहुंचे मजदूर की मौत, मजदूरों ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार को सुनील इस उम्मीद में कंकरखेड़ा बाईपास पहुंचा कि वहां से उसे बस जरूर मिल जाएगी। बस के इंतजार में दोपहर दो बजे तक बैठा रहा। अचानक सीने में दर्द उठा और उसके साथी उसे वापस ले आए। उसे एंबुलेंस से मेडिकल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें