मेरठ में शुक्रवार को कोरोना के तीन और नए मरीज मिले हैं। अब जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या 199 हो गई है। इनमें एक इस्लामाबाद, एक माधवपुरम और एक साकेत का है। साकेत के मरीज की शुक्रवार को कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल में मौत हो गई। निजी लैब से इन तीनों की रिपोर्ट आई है।
वहीं इससे पहले मेरठ में बृहस्पतिवार को 10 नए मामले सामने आए थे। कुल संक्रमितों की संख्या 196 हो गई थी, जो अब बढ़कर 199 हो गई है। इनमें नौ लोगों की मृत्यु हो चुकी, 56 स्वस्थ हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के बाद एक और मरीज ने तोड़ा दम, मचा हड़कंप, मेरठ में अब तक कोरोना से 11 लोगों की मौत
बृहस्पतिवार को मिले नए संक्रमितों में साबुन गोदाम के भाजपा नेता की मां भी हैं। महानगर अध्यक्ष के करीबी भाजपा नेता के परिवार से अब तक चार लोग संक्रमित हो चुके हैं, पिता और बेटे की मृत्यु हो चुकी है।
बता दें कि संक्रमण से मौत के शिकार हुए रविंद्रपुरी के सब्जी व्यापारी की पत्नी, रजबन की कोरोना संक्रमित 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव आया है। जो जीआईसी स्कूल में कृषि कार्य करता है। मेडिकल में क्वारंटीन है। इसके पत्नी, बेटे और बेटी को भी क्वारंटीन किया गया है। चार संक्रमित जैदी फार्म के हैं, इस परिवार के अब तक 13 लोग संक्रमित हो चुके हैं। गोली लगने के बाद परिवार के युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। यह एक अलग चेन बन गई है। एक संक्रमित पूर्वा अब्दुल वली का और एक शाहपीर गेट का है। यह सभी पुराने संक्रमितों के संपर्क वाले हैं। इसके अलावा पल्हेड़ा 62 वर्षीय एक बुजुर्ग भी संक्रमित मिले हैं, वह मधुमेह के मरीज हैं। बृहस्पतिवार को मेरठ के 250 सैंपल की जांच हुई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/