एसएसपी कार्यालय में तैनात दंड लिपिक (एसआई) और इनकी 60 वर्षीय मां भी संक्रमित मिली हैं। लिपिक की सिपाही बहन पुलिस लाइन में मास्क बनाने का कार्य करती थी जो तीन दिन पहले संक्रमित मिली थी। मवाना का 24 वर्ष का युवक संक्रमित मिला है। कसेरू बक्सर, रजपुरा चौपला, जिसोरा, मोरना, परीक्षितगढ़ और दिल्ली निवासी अस्थायी जेल के नौ बंदी संक्रमित मिले हैं। मार्केटिंग कंपनी में कार्य करने वाला 32 वर्षीय युवक, एक कंपनी में काम करने वाला 32 वर्षीय, एक अन्य गुरुग्राम से दिल्ली में काम करता है और सरधना निवासी मरीज के संपर्क वाला बताया गया है। खंदावली निवासी 49 वर्षीय किसान, अजय अस्पताल का 32 वर्षीय एंबुलेंस चालक भी संक्रमित मिला है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: मेरठ में फिर मिले 33 नए संक्रमित, 700 के पार पहुंचा आंकड़ा, एक दिन में छह मौत
वहीं जाहिदपुर का 60 वर्षीय व्यक्ति व इसी परिवार की 35 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। जगदंबा हॉस्पिटल का 20 वर्षीय एक और युवक संक्रमित मिला है। प्राइवेट नौकरी करने वाला 20 वर्षीय युवक और बेगम बाग निवासी 36 वर्षीय व्यापारी भी संक्रमित मिला है। सरधना निवासी 23 वर्षीय युवक और इसी परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले हैं। सरधना थाने में तैनात महिला सिपाही भी संक्रमित मिली है।
कोरोना से इनकी हुई मौत
60 वर्षीय निवासी रोशनपुर डौरली (सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आए थे)।
52 वर्षीय निवासी किला परीक्षितगढ़। 11 जून को पुष्टि हुई थी।
57 वर्षीय निवासी विकास पुरी, लिसाड़ी गेट
48 वर्षीय निवासी सराय लाल दास। सोमवार को हुई थी कोरोना की पुष्टि
55 वर्षीय निवासी जाकिर कॉलोनी
50 वर्षीय मोहन नगर गाजियाबाद
80 वर्षीय निवासी हापुड़
48 वर्षीय महिला निवासी जागृति विहार
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/