फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के एक गांव में मिले कोरोना के 10 नए संक्रमित मरीज, जनपद में 845 पहुंचा आंकड़ा

Thu, 25 Jun 2020 05:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बृहस्पतिवार को कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने पुष्टि की है। मेरठ में अब तक 845 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार वार मिले सभी संक्रमित मरीज सिवाया गांव के रहने वाले हैं। सिवाया गांव निवासी कारपेंटर की पूर्व में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। ये सभी संक्रमित मरीज कारपेंटर के परिवार से ही बताए गए हैं।

वहीं इससे पहले बुधवार को मेरठ में कोरोना संक्रमण से कांग्रेस नेता समेत तीन और लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, पश्चिमी यूपी के छह जिलों में 53 नए संक्रमित मरीज मिले थे। मेरठ जनपद में अब तक 845 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 64 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

 
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि 80 वर्षीय सरधना की मढियाई निवासी को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। मौत के बाद आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती रोहटा निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति व बागपत के बड़ौत निवासी 60 वर्षीय ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया।

वहीं बुधवार को मेरठ में मिले 18 नए संक्रमितों में सुभारती की महिला डॉक्टर, एसएसपी ऑफिस का एएसआई, जानी थाने का सिपाही और नगर निगम कर्मचारी भी है। इनके अलावा जागृति विहार निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, शास्त्रीनगर निवासी वृद्ध और मवाना के एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें