फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना से एक और मौत, तीन मिले नए संक्रमित मरीज, जिले में अब तक 23 लोगों की गई जान

Tue, 26 May 2020 02:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना से मौत - फोटो : गूगल
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण से मेरठ में 23वीं मौत हो गई। मिष्ठान और कपड़ा व्यापारी विपिन रस्तोगी (62) की मौत के बाद आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। सोमवार को विपिन रस्तोगी समेत तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। मेरठ में अब तक 376 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें 23 की मौत हो चुकी है, 233 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


विपिन रस्तोगी को तड़के साढ़े चार बजे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के लोगों के आग्रह पर कोरोना की जांच कराई गई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मंदिर के सामने जामा मस्जिद कोतवाली निवासी विपिन रस्तोगी की सराफा बाजार में हलवाई की दुकान है। दो महीने से दुकान बंद है। ऐसे में वह किसके संपर्क में आए इसकी जांच कराई जा रही है। उनके बेटे और भतीजे समेत परिवार के आठ लोगों को क्वारंटीन कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए हैं। 

विपिन के अलावा दो महिलाओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों लिसाड़ीगेट के बुनकरनगर की हैं। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने जलीकोठी, पूर्वा फैयाज अली के मकान नंबर 299 को हॉटस्पॉट बनाया है। जयभीमनगर को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना मीटर: बिजनौर में तीन नए पाॅजिटिव मिले, मेरठ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 118 पहुंची

विज्ञापन

इससे पहले रविवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मरीज मिले थे। वहीं, 24 घंटे में सबसे अधिक 46 मरीज शनिवार रात व रविवार को डिस्चार्ज किए गए। सीएमओ डॉ. राजकुमार के अनुसार नए मरीजों में 17 साल का किशोर जली कोठी का है जो 18 मई को खैरनगर निवासी मरीज के संपर्क में आया था। 31 साल का एक युवक और 22 साल की युवती खैरनगर क्षेत्र से हैं, जो 16 मई को कोरोना संक्रमित आशा कार्यकर्ता के संपर्क में आए थे। 18 साल का युवक अतराड़ा खरखौदा से है।

वहीं रविवार को पांचली स्वास्थ्य केंद्र से 12, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज से 24 और मेडिकल कॉलेज से 10 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें छठी वाहिनी के चार जवान भी हैं। 

बताया गया कि मेरठ में 376 में 233 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। 23 की मौत हो चुकी है। अब कोरोना के एक्टिव मरीज 120 हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें