फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना से 25वीं मौत, 12 और मिले संक्रमित मरीज, तेजी से बढ़ रहे केस, अब इतने हुए कुल मरीज

Thu, 28 May 2020 02:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से मेरठ में गुरुवार को 25वीं मौत हो गई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक और मरीज की मौत हो गई है। मृतक चंद्रप्रकाश 82 साल के थे। ये हापुड़ के रहने वाले थे। बुधवार शाम करीब छह बजे उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वह बुखार से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार तड़के सवा तीन बजे उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों को शव देने के लिए उनकी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार किया गया। बॉडी पैक कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। दोपहर में उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को 12 नए संक्रमित मरीज मिले थे। इनमें छठी वाहिनी पीएसी के छह जवान हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 398 हो गई है। इसमें 279 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 95 एक्टिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि गुरुवार को मेडिकल के कोविड वार्ड में भर्ती मरीज की गुरुवार को मौत हो गई। 94 वर्षीय यह शख्स ब्रह्मपुरी के माता बाग के रहने वाले थे।
विज्ञापन


इससे पहले सुभाष नगर सिविल लाइन निवासी 78 वर्षीय माली देवी को मेडिकल के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 14 मई को कोरोना की पुष्टि हुई थी। वह शुगर की मरीज थीं और वेंटिलेटर पर थीं। बुधवार को मौत हो गई। नए संक्रमितों में पीएसी के छह जवानों के अलावा केसरगंज आटा चक्की संचालक, नगर निगम का एक सफाई कर्मचारी, एक कपड़ा व्यापारी का भतीजा भी है। कपड़ा व मिष्ठान व्यापारी की दो दिन पहले मौत हो गई थी। एक संक्रमित पूर्व शेखलाल, एक शाहपीरगेट और रजबन के टंडेल मोहल्ले का है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में 10 श्रमिक पॉजिटिव मिले, बागपत में आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन


इससे पहले मेरठ जनपद में मंगलवार को कोरोना के दस नए केस मिले थे। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया था कि नए संक्रमितों में छठी वाहिनी पीएसी रुड़की रोड के दो एचसीपी समेत सात जवान हैं। एच कंपनी के यह सभी जवान बिजली बंबा बाईपास स्थित गांधी इंस्टीट्यूट में पहले से ही क्वारंटीन थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें