फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: मेरठ में कोरोना से 27वीं मौत, जिले में अब तक मिल चुके 419 संक्रमित मरीज

Sun, 31 May 2020 01:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित 26वें मरीज की मौत
  • हापुड़ के रहने वाले थे अनिल कुमार
  • मुजफ्फरनगर में कोरोना के 12 नए पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के मेडिकल काॅलेज में शनिवार रात को कोरोना वायरस से 27वीं मौत हो गई। प्राचार्य डाॅ. एस. के. गर्ग ने पुष्टि की है। मृतक नसीरुद्दीन (55 वर्ष) अहमद नगर के रहने वाले थे। वहीं शनिवार दिन में एक 60 वर्षीय शख्स की भी कोरोना से मौत हो गई थी। वे पुरवा शेखलाल के रहने वाले थे। जिनमें शुक्रवार को ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह मेडिकल काॅलेज के कोविड 19 वार्ड में भर्ती थे जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


इसके अलावा जिले में शनिवार को आठ नए संक्रमित मरीज भी मिले हैं। अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 419 पहुंच गई है, इनमें 298 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा जनपद में 27 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब 94 केस सक्रिय है।

इससे पहले मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई है। मृतक अनिल कुमार (59 वर्ष) हापुड़ के रहने वाले थे।

बताया गया कि बुधवार को इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को इनकी मौत हो गई थी। इन्हें सांस लेने में परेशानी थी। मरने के बाद इनका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को इनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने पुष्टि की है। शव को पैक कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, परिजनों के लिए जाएंगे सैंपल

उधर, मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को कोरोना के 12 नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इनमें से 11 लोग एक ही परिवार से हैं। हाल में ही इसी परिवार की एक वृद्धा की कोरोना से मौत हो गई थी। जनपद में कोरोना के पहली बार एक साथ 12 केस मिलने से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जिले में कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 73 हो गई है। इनमें से 25 लोग ठीक हो चुके हैं। एक महिला की मौत हो चुकी है। अब जिले में 47 सक्रिय केस है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें