फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: मेरठ में आठ हेल्थ केयर वर्कर समेत 25 नए संक्रमित मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा एक हजार के पार

Sat, 04 Jul 2020 12:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। शुक्रवार को कोरोना के 25 नए मरीज मिले। इनमें सुभारती के आठ हेल्थ केयर वर्कर भी शामिल हैं। एक सिपाही भी कोरोना संक्रमित मिला है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1063 पहुंच गई है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है। 750 मरीज कोरोना को मात देकर अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 244 मरीज कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित मिले सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट करा दिया है। 

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण से हुई एक मौत को मेरठ में दर्ज रिकॉर्ड से हटाकर गाजियाबाद के रिकॉर्ड में शामिल करने की बात कही है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने मेरठ में बृहस्पतिवार रात तक 70 मरीजों की मौत होनी बताई थी। शुक्रवार को संक्रमित मिले मरीजों में रोहटा थाने की पूठ चौकी पर तैनात 35 वर्षीय सिपाही भी शामिल है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में 22 साल की युवती से लेकर 80 वर्ष तक के शख्स ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

वहीं माधवपुरम निवासी सेल टैक्स के 63 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी, बेगमबाग निवासी 61 वर्षीय महिला निवासी, बिसोला माछरा निवासी 25 वर्षीय युवती, मवाना निवासी 71 वर्षीय किसान और 27 वर्षीय दुकानदार, रामनगर निवासी 25 साल का युवक, महलवाला, माछरा निवासी 26 वर्षीय युवती, शिवशक्ति नगर निवासी 43 वर्षीय शराब ठेके का सेल्समैन, श्याम नगर निवासी 65 वर्षीय और शास्त्रीनगर निवासी 40 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन


मेडिकल में वृद्ध ने दम तोड़ा
देर रात मेडिकल कॉलेज में भर्ती मुजफ्फरनगर के मरीज की मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने बताया कि श्याम सुंदर (76 वर्ष) निवासी सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को बृहस्पतिवार रात भर्ती कराया गया था। जिन्हें गुर्दे की पुरानी बीमारी थी और उनको पिछले तीन महीने से लगातार डायलिसिस पर रखा जा रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें