फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: धार्मिक स्थल परिसर में कुर्बानी को लेकर हंगामा, नौचंदी थाना पुलिस आरोपियों को थाने लेकर पहुंची

Thu, 28 May 2026 03:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में धार्मिक स्थल परिसर में कुर्बानी को लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

विज्ञापन
मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल परिसर के पास कुर्बानी को लेकर हंगामा हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल शांत कराने के बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

विज्ञापन




मौके पर जुटी लोगों की भीड़
बताया गया कि धार्मिक स्थल के आसपास कुर्बानी को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और हंगामा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर पथराव, कपड़े फाड़े, घंटों चला हंगामा, दो गाड़ियां टूटीं

विज्ञापन

आरोपियों को थाने ले गई पुलिस
पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ी
हंगामे के बाद इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि राजस्थान का रहने वाला झूले वाला कहीं बाहर से मीठ लेकर आया था। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें