फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राफेल से दुश्मन के ठिकानों पर लगेगा सटीक निशाना’ पढ़िए क्या बोले वायुसेना के ये पूर्व अधिकारी

Thu, 30 Jul 2020 12:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री से लेकर जनता ने एयरफोर्स को बधाई दी
  • 1998 के बाद हमें मिला फाइटर विमान
  • मल्टीरोल करने में माहिर है राफेल
विज्ञापन
वायुसेना के पूर्व अधिकारी ए.के. गांधी और प्रदीप शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना के बेड़े में राफेल के शामिल होने से देश का सीना गर्व से चौड़ा गया है। दुश्मन भी हमसे टकराने से पहले कई बार सोचेगा। अब अगर किसी ने हमारी ओर आंख उठाने की कोशिश की तो इस बार निशाना चूकेगा नहीं। बुधवार का दिन भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जब अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर फ्रांस से आए पांच राफेल फाइटर विमानों ने लैंडिंग की। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री से लेकर जनता ने एयरफोर्स को बधाई दी। वहीं वायुसेना में कार्यरत रहे अधिकारियों ने भी इसे सरकार की उपलब्धि बताया। देश की ताकत को मजबूत करने के लिए धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन


1998 के बाद हमें मिला फाइटर विमान
वायुसेना में कार्यरत रहे पंकज शर्मा ने कहा कि देश के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। वर्ष 1998 में हमें रूस से सुखोई मिला था। इसके बाद से कोई फाइटर प्लेन नहीं मिला। आज हम किसी भी शक्तिशाली दुश्मन का सामना करने के लिए मजबूत हैं। मिराज-2000 भी फ्रांस से मिला था। राफेल ने हमें और शक्तिशाली बना दिया है। राफेल से निकला लेजर गाइडेड बम 100 प्रतिशत निशाने पर लगेगा। 

वायु रक्षा प्रणाली को मिलेगी ताकत
वायुसेना में कार्यरत रहे वाईके त्यागी ने कहा कि सुखोई खरीद के 23 साल बाद राफेल ने निश्चित रूप से एक शहंशाह की तरह भारत की धरती पर कदम रख दिया है। इससे वायु रक्षा प्रणाली को जबरदस्त ताकत मिलेगी। यह हमें ऐसे समय पर मिला है, जब हमें दो तरफ से खतरा है। सुखोई और जगुआर के साथ मिलकर ये और अधिक मदद करेगा। इसने एक बड़ी रिक्तता को पूरा किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी क्रांतिधरा की माटी, इन धार्मिक स्थलों से अयोध्या जाएंगे तीन कलश
विज्ञापन


मल्टीरोल करने में माहिर है राफेल
वायुसेना में कार्यरत रहे एके गांधी ने कहा कि राफेल की तकनीक का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। मल्टीरोल करने में राफेल माहिर है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे पास मल्टीरोल लड़ाकू विमान नहीं था। इसकी मदद से दुश्मन के ठिकाने की फोटोग्राफी भी आसानी से हो सकेगी। अब हम दुश्मन के ठिकानों पर सटीक निशाना लगा सकेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें