फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: गंगनहर पटरी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में घायल की मौत, नहीं हो सकी पहचान

Fri, 21 Aug 2026 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के रोहटा में गंगनहर पटरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा क्षेत्र में गंगनहर पटरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा हवेली होटल से करीब 200 मीटर पहले हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी रोहटा पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया। प्यारे लाल अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


हवेली होटल से 200 मीटर पहले हुआ हादसा
बताया गया कि गंगनहर पटरी मार्ग पर हवेली होटल से करीब 200 मीटर पहले एक अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

गंभीर हालत में मेरठ किया गया था रेफर
घटना की सूचना मिलने पर रोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उसे प्यारे लाल अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान नहीं, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है। साथ ही मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है।

अज्ञात वाहन की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, हादसे की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों में मृतक की तस्वीर और घटना की जानकारी भी साझा की जा रही है, ताकि जल्द उसकी पहचान हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें