फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा केंद्रीय मंत्री ने बताया... कब बनेगा राम मंदिर, महागठबंधन को लेकर कही ये बड़ी बात

Fri, 04 Jan 2019 12:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महागठबंधन दिखावा है, यह नहीं चलेगा। ये लोग एक नहीं हो सकते क्योंकि इनकी विचारधारा अलग है। मंदिर बनेगा बस सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है। राफेल पर सुप्रीम कोर्ट कह चुका है, अब राहुल गांधी कुछ भी कहते रहें। यह कहना है केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री और बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का। उन्होंने कहा कि बागपत-मेरठ हाईवे बनेगा। इसके लिए 21 जनवरी से टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


वह गुरुवार को बच्चा पार्क स्थित आईएमए भवन में रोजगार मेले से संबंधित उपलब्धियों के बारे में जानकारी दे रहे थे। इस दौरान मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि चीनी मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया है। उनसे जल्द ही भुगतान कराया जाएगा। गंगा की सफाई 70 प्रतिशत हो चुकी है। दिसंबर 2019 तक 100 प्रतिशत गंगा निर्मल होगी। कुंभ के मेले में जाकर देखा जा सकता है कि गंगा कितनी निर्मल और शुद्ध हो चुकी है। कुंभ मेले की वजह से तीन महीने तक फैक्ट्री बंद रहेंगी। इससे उद्यमियों को नुकसान होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 1109 इंडस्ट्रीज हैं, जिनकी वजह से गंगा प्रदूषित हो रही है।

विज्ञापन

आतंकवाद पर कसा शिकंजा
डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि आतंकवाद पर पिछले साढ़े चार साल में शिकंजा कसा गया है। कश्मीर, पंजाब की कुछ घटनाओं और कर्नाटक की एक घटना को छोड़कर आतंकवादी घटना नहीं हुई है। नक्सलवादी घटनाओं में भी काफी कमी आई है। अब विदेशी भी यह मान रहे हैं।

रोजगार मेले से ढाई हजार को मिला रोजगार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बागपत में इस साल पांच रोजगार मेले लगवाए गए। इसमें ढाई हजार से ज्यादा को रोजगार मिला है। इसी क्रम में शनिवार को आधारशिला आईटीआई ग्राम लहर्रा, ब्लॉक जानी में सुबह नौ बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही बड़ी कंपनियां आएंगी और युवाओं को रोजगार मुहैया कराएंगी। इस दौरान डॉ. जितेंद्र वीर चिकारा, विपिन चौधरी, ज्योति और डॉ. राजकुमार आदि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें