अक्षय भाटी कार से अपने साथियों के साथ अर्पिता से मिलने आया था। घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर खड़ी कार के पास अर्पिता का भाई अभिषेक व चाचा नेनपाल पहुंचे तो वे आपस मे भिड़ गए। अक्षय भाटी व उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली अभिषेक के सिर के पास से होकर गुजर गई। गनीमत रही कि उसके सिर में नहीं लगी। एक गोली उसके चाचा नेनपाल के पैर में जा लगी। गंभीर रूप से घायलों को परिजनों ने मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
अक्षय भाटी की दिव्यांग बुआ रहमापुर गांव में
अक्षय भाटी की दिव्यांग बुआ की शादी पड़ोस के गांव रहमापुर में दिव्यांग फूफा से हुई है। अक्षय भाटी का बुआ के यहां आना जाना था। उनके पड़ोस में ही अर्पिता भी उनके यहां पर आती थी। यही पर आपस में अक्षय व अर्पिता में प्रेम प्रसंग हो गया। अर्पिता मेरठ स्थित आईएमटी कॉलेज एमबीए की छात्रा है। अक्षय भाटी भी मेरठ से ही ग्रेजुएशन कर रहा है। क़रीब दो साल से प्रेम प्रसंग कोर्ट मैरिज की परवान तक पहुंच गया।
ग्रामीणों में चर्चा है कि कोर्ट मैरिज के बाद तीन दिन तक वह झुनझुनी गांव में रही थी। इसके बाद अर्पिता के परिजन सामाजिक प्रतिष्ठा की दुहाई देकर परंपरागत शादी का आश्वासन दे कर घर ले आए थे। बाद में उस पर दबाव बना कर बयान बदलवा दिए।
तीन दिन पहले भी मिलने आया था अक्षय भाटी
ग्रामीणों में चर्चा है कि अक्षय भाटी तीन दिन पहले भी अर्पिता से मिलने आया था। बताया गया है कि रात में सीढी लगाकर वह अर्पिता के पास जा रहा था। सीढी से पैर फिसलने पर वह गिर पड़ा। परिजनों की आंख खुल गई। और वह खेतों से होकर फरार हो गया। परिजनों ने उसे तलाशा लेकिन में हाथ नहीं आया।
वही इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है रहमापुर निवासी अर्पिता व झुनझुनी निवासी अक्षय भाटी की कोर्ट मैरिज की बात सामने आई है। शनिवार को अक्षय भाटी साथियों के साथ आया था। अक्षय भाटी के परिजनों का कहना है कि अर्पिता ने ही फोन कर उसे बुलाया था। तारीख के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।