फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रेमी युगल से वसूली का विरोध करना पडा भारी, दो युवकों को चाकू मारकर किया घायल

Tue, 20 Sep 2022 02:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गांधी बाग में प्रेमी युगल को ब्लैकमेल कर रहे युवक का विरोध करना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरोपी ने दोनों युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गांधी बाग में प्रेमी युगल को ब्लैकमेल कर रहे युवक का विरोध करना भारी पड़ गया। सिक्योरिटी गार्ड जॉब में पर्ची काटने वाले दो युवकों पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। उपचार के लिए दोनों को जसवंत राय में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांधी बाग में एंट्री का ठेका पवन कुमार के पास है। उन्होंने पार्किंग और एंट्री की पर्ची देने के लिए सरधना रोड स्थित पोहल्ली निवासी विकास कुमार और कैंट पोस्ट ऑफिस निवासी सुरेंद्र उर्फ गोलू को नौकरी पर रखा है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: अग्निवीर सेना भर्ती के दौरान डयूटी से अनुपस्थित चार अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन


दोनों युवक प्रतिदिन की तरह एंट्री गेट पर पर्ची काट रहे थे। तभी उन्हें एक प्रेमी युगल ने बताया कि दीवार कूदकर पार्क में आया युवक सभी को परेशान कर रहा है, उसके हाथ में चाकू है और वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। विकास और गोलू युवक को पकड़कर गार्ड रूम में लेकर आ गए। उसी समय आरोपी ने अंटी से चाकू निकालकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया।

हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल विकास की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि आरोपी  की पहचान शास्त्रीनगर के रहने वाले साजिद के रूप में हुई है। गांधीबाग के स्टाफ से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि युवक दीवार कूदकर गांधी बाग में आया था। अभी आरोपी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें