फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शादी वाले घर में चोरी करते दो युवक रंगेहाथ पकड़े, लोगों ने पकड़कर धुना तो बोले- 'माफ कर दो जी'

Tue, 25 Nov 2025 03:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शताब्दीनगर में सतवीर की बेटी साक्षी की शादी समारोह के दौरान जयमाला चल रही थी। तभी ढोल बजाने वाले दो चोर कमरे में घुसे और नगदी-जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
वारदात की जानकारी देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शताब्दीनगर शादी समारोह के दौरान दो चोरों ने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों आरोपी ढोल बजाने की आड़ में शादी वाले घरों में जाते थे और चोरी करते थे। 
विज्ञापन

सेक्टर 4 सी में मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान दो चोर मकान में घुसे और सैफ का लॉकर तोड़कर 68 हजार की नगदी और तीन तोले सोने के जेवर चोरी कर लिए। कुछ सामान लेने ऊपर जा रहे हैं मकान मालिक सतवीर ने चोरों को आते देखा और शोर मचा दिया इसके बाद लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया बताया गया कि चोरों के द्वारा मंडप स्थल के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे तोड़कर भी हजारों का सामान चोरी किया गया है। 
 

परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर 4 सी में सतवीर पुत्र अतर सिंह पशु डेयरी चलाते हैं। मंगलवार रात उनकी बेटी क्षमा की शादी थी। घर के सामने ही एक खाली मैदान में टेंट लगा हुआ था। लगभग 12 बजे जयमाला हो रही थी। सभी रिश्तेदार और घर के लोग जयमाला देखने में व्यस्त थे। 
 

इसी दौरान बरात के साथ आए ढोल बजाने वाले दो युवक सतवीर के मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे। सेफ का लॉकर तोड़कर उसमें से 68 हजार की नगदी, दो जोड़ी कानों के झुमके, सोने की चेन, कंगन, बिछुआ, पाजेब और चांदी की अंगूठी चोरी कर ली। 
 

सतवीर कुछ सामान लेने के लिए मकान में उपरी मंजिल पर पहुंचे तो ऊपर से दो युवक हड़बड़ाहट में आते दिखाई दिए। उन्हें देखकर सतवीर ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनकी जेब से चोरी किया गया सामान मिला।
 
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि चोरों ने इसके अलावा मंडप स्थल के बाहर से शादी में आई बुआ की बेटी की स्विफ्ट कार का शीशा तोड़कर अंदर दो बेग चुरा लिए। इंस्पेक्टर परतापुर सतवीर सिंह अत्री ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें