फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दादी से मिलने मवाना जा रहे दो भाइयों को रोडवेज बस ने कुचला, खून सनी सड़क, चकनाचूर बाइक देख रूह कांपी

Fri, 13 Feb 2026 05:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आशियाना कॉलोनी निवासी आहद और उमर अपनी दादी से मिलने मवाना जा रहे थे। मेरठ-मवाना रोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से टक्कर मारकर दोनों भाइयों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बस के नीचे घुसी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवाना-मेरठ हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कोटद्वार जा रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

 

बाइक का ये हाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी निवासी आहद और उमर शुक्रवार को अपनी दादी से मिलने मवाना आ रहे थे। जैसे ही वे रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की गति काफी तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके परिणामस्वरूप यह भीषण दुर्घटना हुई।
 

बस के नीचे बाइक। - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच, रोडवेज बस का चालक बस को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हाईवे अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण खतरनाक साबित होता है और यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
 
विज्ञापन

परिवार में मातम
इस दर्दनाक हादसे से दोनों युवकों के परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है। शुक्रवार को अपनी दादी से मिलने की खुशी, अब मातम में बदल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस चालक की तलाश जारी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल का मुआयना कर सकती है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर यातायात नियमों के उल्लंघन और तेज रफ्तार के गंभीर परिणामों को उजागर किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें